नगर परिषद क्षेत्र में चला मतदाता जागरूकता अभियान
नगर परिषद क्षेत्र में चला मतदाता जागरूकता अभियान
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित गर्ल्स एक्सीलेंस स्कूल बूथ नंबर 118 एवं 119 में घूम-घूमकर घर-घर लोगों के बीच मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. जागरूकता अभियान में शामिल कर्मियों ने बताया कि कुछ घरों में ऐसे लोग मिले जिनके परिजन अनुपस्थित हैं, वह छठ के शुभ अवसर पर घर आयेंगे. उनसे आग्रह किया गया है कि कृप्या 13 नवंबर को अपना मतदान करके ही वापस लौटेंगे. इस दैारान बूथ के मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का भी वितरण किया गया. बूथ के बीएलओ अमल पुष्प ने पर्ची बांटी. साथ ही बूथ के आसपास के चौक-चौराहे पर मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाये गये. कार्यक्रम में नगर परिषद गढ़वा स्वीप के नोडल पदाधिकारी अजीत कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए