सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विश्वकर्मा समाज ने लिया निर्णय
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण गढ़वा में सादगी से होगी विश्वकर्मा पूजा | Prabhat Khabar Network
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण गढ़वा में विश्वकर्मा पूजा सादगी से मनाई जाएगी। समाज ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
गढ़वा: मंत्री एवं विश्वकर्मा समाज के सम्मानित सदस्य सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण इस वर्ष गढ़वा में विश्वकर्मा पूजा सादगी के साथ मनायी जायेगी. समाज के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना करेंगे, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे. यह निर्णय गुरुवार को कल्याणपुर के गौरीटीकर स्थित मंदिर निर्माण स्थल पर आयोजित विश्वकर्मा समाज की बैठक में लिया गया.
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को आगे बढ़ाने और ट्रस्ट गठित करने को लेकर भी चर्चा की गयी. सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से समाज मर्माहत है. उनके प्रति सम्मान और शोक व्यक्त करने के उद्देश्य से इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है.
उन्होंने जिला प्रशासन से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया. बैठक के अंत में सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी. बैठक का संचालन सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया. मौके पर समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए