केतार में आतंक का पर्याय बने काले सांड को पकड़ने पहुंची टीम, नहीं मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

साड़ पकड़ने गई पशु पालन विभाग की टीम बैरंग वापस लौटी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के केतार में आतंक मचाने वाले काले सांड को पकड़ने पहुंची पशुपालन विभाग की टीम पर सांड ने हमला कर दिया। ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

केतार, गढ़वा: परती पंचायत में पिछले कई महीनों से आतंक का पर्याय बने काले सांड को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग की टीम पहुंची. टीम के पहुंचते ही सांड ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. काफी प्रयास के बावजूद उसे काबू में नहीं किया जा सका, जिसके बाद टीम बिना पकड़े ही लौट गयी.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सांड अब तक कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ कई लोगों पर हमला कर चुका है. वह कई बार अचानक घरों में भी घुस जाता है. इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. सांड को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने बीडीओ, डीएफओ समेत कई अधिकारियों से गुहार लगायी थी. समाधान नहीं होने पर उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी.

एक सप्ताह में दोबारा पहुंचेगी टीम

जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर भवनाथपुर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आरपी राम के नेतृत्व में टीम पहुंची थी. डॉ. राम ने बताया कि अब ट्रैंक्विलाइज गन से सांड को बेहोश किया जायेगा. इसके बाद जेसीबी की मदद से उसे बड़े वाहन में सुरक्षित स्थान पर ले जाया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर टीम दोबारा कार्रवाई करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola