वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर बुधवार की देर रात पाल्हे कला गांव स्थित कोल डिपो के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव के बियार टोला निवासी बच्चू बियार का 36 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र बियार तथा महेश बियार का 40 वर्षीय पुत्र देव नाथ बियार शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात दोनों रमना थाना क्षेत्र के चटनियां गांव जाने के लिए निकले थे. गश्ती के दौरान स्थानीय पुलिस ने देखा कि दो युवक सड़क के किनारे गिरे पड़े हैं. तब उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों संभवत: किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गये और घटना स्थल पर बहुत समय तक पड़े रहे. इससे उनकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola