तेज बारिश ने खोली नए बांध की मजबूती की पोल, नक्षत्र वन का रास्ता बाधित

Updated:
विज्ञापन

तेज पानी के बहाव में टूटा बांध| Prabhat Khabar Network

रंका में भारी बारिश के कारण नक्षत्र वन जाने वाला बांध टूट गया है, जिससे पर्यटकों और ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है. निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे हैं सवाल.

विज्ञापन

रंका. पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण रंका स्थित नक्षत्र वन (पार्क) का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है. पार्क जाने वाले रास्ते पर बना बांध तेज पानी के बहाव में टूटकर बह गया. इससे नक्षत्र वन आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, नक्षत्र वन में बने चेक डैम (बीयर) के ऊपर से लगातार पानी का तेज बहाव हो रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ने से पार्क जाने वाले मार्ग पर बना बांध टूट गया. बांध का निर्माण करीब छह माह पहले ही पूरा हुआ था. निर्माण के कुछ ही समय बाद भारी बारिश में बांध के क्षतिग्रस्त होने से इसकी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. बांध टूटने के बाद रास्ते का एक हिस्सा भी तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गया है. फिलहाल इस मार्ग से नक्षत्र वन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.

इससे पार्क में आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त बांध की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है. लोगों ने छह माह पहले बने बांध के टूटने की तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है, ताकि निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी की व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola