सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालु परेशान, विधायक को सम्मानित कर रखीं मांगें

Updated:
विज्ञापन

कर्णपुरा पहाड़ी मंदिर में सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालु परेशान हैं. मंदिर समिति ने विधायक से विवाह मंडप और सड़क निर्माण की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

रमना. कर्णपुरा पहाड़ी मंदिर परिसर में मंदिर समिति की ओर से विधायक अनंत प्रताप देव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समिति के पदाधिकारियों ने विधायक को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान समिति ने मंदिर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए विवाह मंडप निर्माण, वन विभाग से एनओसी और देवीधाम तक सड़क निर्माण की मांग रखी. सदस्यों ने कहा कि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी होती है. एनओसी नहीं मिलने से परिसर के विकास और सुविधाओं के विस्तार में बाधा आ रही है, जबकि देवीधाम तक सड़क नहीं होने से आवागमन मुश्किल है.

विधायक ने मांगों पर संबंधित विभागों से पहल कर समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर आनंद गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संतोष प्रसाद, नीरज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुन्ना प्रसाद, नरेश गुप्ता, पवन गुप्ता, राकेश सिंह, लालमन मेहता, मुन्ना पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola