करंट की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोग झुलसे
करंट की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोग झुलसे
गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के कौआखोह गांव निवासी दीपा देवी, उसका पुत्र अजय राम व बली राम करंट की चपेट में आने से झुलस गया. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बली राम ने आरोप लगाया है कि उसके घर से कुछ दूरी पर राजू राम के खेत में फसलों को बचाने के लिए बिजली के तार लगाये हुए थे. जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गयी थी. बुधवार को जब उसकी मां दीपा देवी खेत के तरफ गयी तो वह करंट की चपेट में आ गयी. इस घटना को देखकर उसका पुत्र बलिराम व अजय राम अपनी मां को बचाने के लिए गये, जिससे वे भी करंट की चपेट में आने से झुलस गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तीनों को मझिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए