ePaper

महिला ने कुएं में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 10 Aug 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने कुएं में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

महिला ने कुएं में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव निवासी एक महिला ने रविवार को कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में महिला के पति ने बताया कि जुलाई में उसका रांची में ऑपरेशन कराया गया था. इसके बाद उसे बेहतर देख-रेख के लिए उसके मायके वाले अपने साथ बिहार के नवीनगर ले गये थे. वहां उसके रवैये को देखकर मायके वालों ने उसे ले जाने को कहा. इसके बाद महिला को उसका पति अपने घर बेलचंपा ले आया. रविवार को महिला खाना खाकर बैठी हुई थी. कुछ देर बाद महिला ने अचानक कुएं में छलांग लगा दी. पानी में गिरने की आवाज सुनकर उसके पति ने गांव के लोगों को बुलाया और लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाल कर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola