विधायक ने केश कला बोर्ड के गठन की मांग सदन में उठायी

Updated:
विज्ञापन

विधायक ने केश कला बोर्ड के गठन की मांग सदन में उठायी

विज्ञापन

गढ़वा. भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग सदन में उठायी. नाई समाज के प्रतिनिधियों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है. भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रदेश सचिव रंजनी शर्मा ने पूर्व में विधायक से मिलकर झारखंड में केश कला बोर्ड गठन की मांग रखी थी. उन्होंने कहा था कि बोर्ड के गठन से नाई समाज के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास को नयी दिशा मिलेगी. मांग पत्र मिलने के बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया और सदन के माध्यम से राज्य सरकार से बोर्ड गठन की मांग की. रंजनी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से प्रतिनिधिमंडल के साथ इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जाता रहा है. विधायक द्वारा सदन में आवाज उठाया जाना समाज के संघर्ष की बड़ी सफलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola