गांजा पीने से मना करने पर कंडक्टर का सिर फोड़ा

Updated:
विज्ञापन

गांजा पीने से मना करने पर कंडक्टर का सिर फोड़ा

विज्ञापन

रंका. बस में गंजा पीने से मना करने पर मंगलवार को कंडक्टर अभय सिंह को यात्रियों ने पीटकर घायल कर दिया. इस घटना में कंडक्टर का सिर फट गया और दाहिने आंख में गंभीर चोट आयी है. कंडक्टर ने थाना में आवेदन देकर चैनपुर थाना के बोंड़ी के पांच यात्रियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि बस अंबिकापुर से गढ़वा रोड तक चलती है. अंबिकापुर से रंका के लिए पांच यात्री वस पर चढ़े. सभी मजदूर वर्ग के लोग थे और होली में घर वापस जा रहे थे. सभी बस के सीट पर गंजा पी रहे थे, जिसकी शिकायत कुछ यात्रियों ने कंडक्टर से की. इसके बाद कंडक्टर ने यात्रियों को बस में गंजा पीने से मना किया. मना करने पर आक्रोशित होकर उन यात्रियों ने कंडक्टर को पीचकर घायल कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola