MMDR संशोधन बिल के खिलाफ झामुमो का हल्ला बोल, 7 सितंबर को गढ़वा में धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद झामुमो की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति| Prabhat Khabar Network

केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 7 सितंबर को गढ़वा में धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

गढ़वा. केंद्र सरकार के खान एवं खनिज विकास विनियमन (एमएमडीआर) संशोधन बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सात सितंबर को गढ़वा में धरना-प्रदर्शन करेगा. आंदोलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को नगर परिषद झामुमो की बैठक हुई. बैठक पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. संचालन युवा मोर्चा नगर परिषद सचिव दीनदयाल पासवान ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिल को झारखंड के हितों के खिलाफ

बैठक में झामुमो नेताओं ने एमएमडीआर संशोधन बिल को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया. नेताओं ने कहा कि खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व राज्य की अर्थव्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें बदलाव होने से राज्य के वित्तीय हित प्रभावित हो सकते हैं.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर

झामुमो नेताओं ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना, वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन, शिक्षा व छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और ग्रामीण विकास की कई योजनाएं राज्य की वित्तीय क्षमता पर निर्भर हैं. ऐसे में खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व और अधिकारों पर असर पड़ने से आम लोगों को नुकसान हो सकता है. नगर परिषद अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन बिल झारखंड के अधिकारों पर हमला है. राज्य के हितों और जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा के लिए आम लोगों को आंदोलन से जोड़ना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: केंद्र झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर बनाना चाहती है, खनिज विधेयक से पूंजीपतियों को फायदा : कांग्रेस

बिल वापस लेने की मांग

आशीष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सात सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को संशोधन बिल पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर झामुमो आंदोलन को और व्यापक करेगा और राज्य के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: भवनाथपुर में जन्माष्टमी पर भक्ति जागरण की धूम, खुशबू शर्मा और प्रदीप लाल यादव ने बांधा समां

बैठक में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद

बैठक में जवाहर पासवान, तनवीर आलम, परेश तिवारी, रेखा चौबे, चंदन जायसवाल, राजा सिंह, वसीम खान, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, फरीद खान, शरीफ अंसारी, फुजेल अहमद, राजेश विश्वकर्मा, करीमन बघेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola