किशोरी ने आग लगाकर की आत्महत्या

किशोरी ने आग लगाकर की आत्महत्या
पिपरी गांव निवासी सुखी राम की नाबालिग पुत्री अनिता कुमारी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतका के परिजन गत बुधवार की रात भोजन कर सो गये थे. गुरुवार की सुबह जब परिजन जगे, तो देखा कि घर के पीछेवाले कमरा से धुंआ निकल रहा है. इसके बाद कमरा के पीछे का दरवाजा तोड़कर जब वे अंदर गये, तो कमरा में आग से झुलसी अनिता घायल अवस्था में पड़ी थी. उसके बाद उसे इलाज के लिए गढ़वा ले जाया गया. वहां बेहतर इलाज के लिए डाल्टेनगंज रेफर कर दिया गया. डाल्टेनगंज जाने के दौरान घायल अनिता की मौत हो गयी. इसके बाद एंबुलेंस से मृतका का शव घर आते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की जानकारी मिलने पर विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका की मानसिक स्थिति खराब थी. फिलहाल शव का पंचनामा कर अत्यंपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










