प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखें
प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखें
मझिआंव में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन दास ने की. बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय एवं विभाकर नारायण पांडेय भी उपस्थित थे. बैठक में शामिल मझिआंव, बरडीहा, कांडी एवं पलामू के बिश्रामपुर के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी सीएस दुबे ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना व विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व विकास की लड़ाई तथा संस्थागत भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मुहिम है. गढ़वा जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रजेन्द्र पाठक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखा जाये.
आपके शहर में
उपस्थित लोग : मौके पर बिश्रामपुर प्रखंड के जिप सदस्य विजय रविदास, सतिश्वर सिंह, नरेंद्र पांडेय, विनय चंद्रवंशी, राजकुमार चौधरी, ब्रजेश ठाकुर, बिनोद चौधरी, बिनोद प्रसाद, पुष्परंजन मेहता, सुनेश्वर मेहता, कुंदन विश्वकर्मा,मनीष गुप्ता, उपेन्द्र मिस्त्री आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए