रंका में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, छात्राओं के कपड़े हो रहे खराब

Updated:
विज्ञापन

नाली का गंदा पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रंका के प्लस टू उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से विद्यार्थी परेशान हैं। प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की गई है।

विज्ञापन

रंका, गढ़वा: अनुमंडल मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर चौधरी मुहल्ला के समीप नाली का गंदा पानी बहने से छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाली का पानी सड़क पर जमा होने के बाद लगातार बहता रहता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है. गंदे पानी और दुर्गंध के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन पैदल विद्यालय आने-जाने में दिक्कत होती है. सड़क से चारपहिया और दोपहिया वाहनों के गुजरने के दौरान नाली का गंदा पानी उछलकर उनके स्कूल ड्रेस पर पड़ जाता है. इससे कपड़े खराब हो जाते हैं और कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. वहीं, सड़क पर फैले गंदे पानी से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास का वातावरण भी प्रभावित है.

वर्षों से बनी है जल निकासी की समस्या

छात्राओं के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए पूर्व में बीडीओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चौधरी मुहल्ला और गढ़देवी मुहल्ला क्षेत्र की नाली का पानी जमा होकर कई वर्षों से सड़क पर बह रहा है. इसके बावजूद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों का इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं है.

छात्राओं ने कहा कि प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में समय-समय पर मंत्रियों और बड़े नेताओं के कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी रास्ते से अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

उपायुक्त से तत्काल समाधान की मांग

छात्राओं और स्थानीय लोगों ने गढ़वा उपायुक्त से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए नाली की सफाई कराने और सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola