विद्यारथियों में रचनात्मकता व नवाचार का किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विद्यारथियों में रचनात्मकता व नवाचार का किया प्रदर्शन

विज्ञापन

गढ़वा. बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान, कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 172वीं बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार मंडल ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार वर्मा, प्राचार्य आशीष कुमार मंडल, शिक्षकगण डॉ शंभू कुमार तिवारी, ममता तिवारी, वरुण चौबे, जीएन दुबे, नेहा केशरी, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के विज्ञान शिक्षक संजय कुमार एवं केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के विज्ञान शिक्षक सुजीत कुमार पटेल सहित अन्य शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सभी का मनमोह लिया. विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के विज्ञान शिक्षक संजय कुमार व केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के विज्ञान शिक्षक सुजीत कुमार पटेल उपस्थितथे. वहीं कला व शिल्प प्रदर्शनी के निर्णायक की भूमिका दीप्ति तिवारी व रिया रासी ने निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola