शारदीय नवरात्र : पूजा पंडालों में कलश स्थापना आज
शारदीय नवरात्र : पूजा पंडालों में कलश स्थापना आज
जिला मुख्यालय सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में गुरुवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर उत्साह का वातावरण है. सभी पूजा पंडालों में तीन अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की अराधना शुरू हो जायेगी. पूजा पंडाल के आयोजक पंडालों को सजाने से लेकर साफ-सफाई और पूजा की अन्य सारी तैयारी पूरी करते देखे गये. कई पूजा पंडालों में कलश स्थापना के पूर्व जलयात्रा निकाली जायेगी. बुधवार को महालया के दिन से ही भक्ति संगीत बजने शुरू हो गये हैं. ध्वनि विस्तारक यंत्र से गूंज रहे भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. सुबह से इन सभी पंडालों में शैल पुत्री का आह्वान होगा. इस अवसर पर सभी जगह वैदिक मंत्र के स्वर गूंजने लगेंगे. साथ ही जगह-जगह रामचरित नवाह्यपरायण और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो जायेगा. विभिन्न पूजा पंडालों में प्रवचन के लिए बाहर से विद्वानों को बुलाया गया है.
मां गढ़देवी मंदिर में दोपहर को होगी कलश स्थापना
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए