घर में डांट से नाराज 16 वर्षीय किशोर ने पीया कीटनाशक, अस्पताल में इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के चैनपुर में घरेलू विवाद के चलते 16 वर्षीय किशोर ने कीटनाशक खा लिया। सदर अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

गढ़वा : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा खुर्द गांव निवासी रविंद्र चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र पिंटू चौधरी ने घर में डांट पड़ने से नाराज होकर कीटनाशक पी लिया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद को लेकर पिंटू को घर में डांट-फटकार लगायी गयी थी. इससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया. कीटनाशक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.

चिकित्सकों की निगरानी में इलाज

गढ़वा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और वह निगरानी में है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola