बालू लदे टिपर और ट्रैक्टर में टक्कर, एक चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालू लदे टिपर और ट्रैक्टर में टक्कर, एक चालक घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डंडई डंडई थाना क्षेत्र के बैरियादामर गांव के समीप डंडई–धुरकी मुख्य मार्ग पर शनिवार अहले सुबह करीब 5 बजे बालू लदे एक टिपर और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. हादसे में ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली अलग-अलग हो गये. वहीं टिपर का अगला हिस्सा और एक पहिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन धुरकी की ओर से बालू लोड कर डंडई की तरफ जा रहे थे. बैरियादामर के पास ट्रैक्टर चालक वाहन रोककर कुछ कर रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टिपर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. सूचना मिलते ही टिपर का मालिक भी मौके पर पहुंचा और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. बाद में जेसीबी की मदद से सड़क पर फैला बालू हटाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि रातभर टिपर और ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई की जाती है. कई वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होती, जिससे दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालक आसानी से बच निकलते हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola