गढ़वा में डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान, रंका मोड़ पर बांटे गये हैंडबिल

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रेडक्रॉस के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, गढ़वा ने रंका मोड़ पर डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया. सदस्यों ने लोगों को बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी.

विज्ञापन

गढ़वा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गढ़वा की ओर से रंका मोड़ पर डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने लोगों के बीच हैंडबिल वितरित कर बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी.

विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को घर और आसपास स्वच्छता रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया. सदस्यों ने बताया कि घर के आसपास पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए कूलर, गमले, पुराने टायर, टूटे बर्तन, डिब्बे समेत अन्य स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गयी. पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखने तथा नियमित सफाई करने की सलाह भी दी गयी.

बीमारी से बचाव के लिए सावधानी जरूरी

कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने किया. उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए बीमारी फैलने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि पहले से ही जरूरी एहतियाती कदम उठाने चाहिए. उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता रखने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने में सहयोग करने की अपील की.

लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी गयी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार डेंगू और चिकनगुनिया दोनों मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां हैं और इनके नियंत्रण में मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना महत्वपूर्ण है.

अभियान को सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. मुरली प्रसाद, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ. जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, जिला एडमिन अमन गुप्ता, लाइफ मेंबर रघुवीर प्रसाद, विनोद गुप्ता, एमपी केशरी, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, मुकेश ठाकुर, सुजीत कुमार समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola