रमकंडा के रक्सी में 500 एमटी पैक्स गोदाम का शिलान्यास, किसानों को उपज भंडारण की मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो:- | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रक्सी गांव में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का शिलान्यास किया गया है. इस निर्माण से किसानों को अपनी उपज को बेहतर मूल्य पर बेचने का मौका मिलेगा, जिससे तत्काल बेचने की मजबूरी कम होगी.

विज्ञापन

रमकंडा. प्रखंड के रक्सी गांव में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम के निर्माण का शिलान्यास किया गया. गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के निर्देश पर जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी और रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर गोदाम की आधारशिला रखी.

विज्ञापन

किसानों को मिलेगा उपज के भंडारण का लाभ

विवेकानंद तिवारी ने कहा कि गोदाम के निर्माण से किसानों को अपनी उपज के भंडारण की सुविधा मिलेगी. इससे फसल कटने के बाद किसानों की तत्काल उपज बेचने की मजबूरी कम होगी और वे उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे.

ज्ञान रंजन पांडेय ने कहा कि गोदाम बनने से रक्सी सहित आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे पैक्स की सुविधाएं भी मजबूत होंगी और किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी.

मौके पर शशि शेखर पांडेय, नंदलाल केसरी, मोहन केसरी, अवधेश मालाकार, कामाख्या यादव, मुखलाल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola