आदित्य कुमार नायक ने संभाली रमना थाना की कमान, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आदित्य कुमार नायक ने रमना थाने के नए प्रभारी के तौर पर पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है. पुलिस कर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

रमना. आदित्य कुमार नायक ने रमना थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया. थाना पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया और पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया.

विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद आदित्य कुमार नायक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता होगी. आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा.

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola