आरसीबी व आरसीसी की टीम विजयी रही
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 8:43 PM
आरसीबी व आरसीसी की टीम विजयी रही
प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे रमना टी-10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सोमवार की शाम आरसीबी ने सीएसके की टीम को 93 रनों से पराजित कर दिया. इसके पूर्व आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसमें आरसीबी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर 167 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए सीएसके की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल को दिया गया. उन्होंने 24 गेंद पर शानदार 64 रन बनाया. वहीं दूसरे लीग मैच में आरसीसी ने झूरहा को आठ विकेट से हराया. इसके पूर्व आरसीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इधर झुरहा की टीम ने निर्धारित ओवर में 63 रन का लक्ष्य रखा. इसमें जवाबी पारी खेलते हुए आरसीसी की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










