नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने में जनसहभागिता जरूरी

Updated:
विज्ञापन
नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने में जनसहभागिता जरूरी

नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने में जनसहभागिता जरूरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत बुधवार को गढ़वा शहर में लगातार 11वें दिन तथा मेराल क्षेत्र में लगातार 5वें दिन सरस्वतिया नदी की सफाई व डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा. अभियान का उद्देश्य नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करना और इसे स्वच्छ एवं अविरल बनाना है. गढ़वा शहर के नवादा क्षेत्र में गुरूवार को नदी की सफाई का कार्य किया गया. गुरुवार को अभियान के लिए जेसीबी मशीन की व्यवस्था चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य बबलू पटवा और पेट्रोल पंप संचालिका अनु दुबे के सहयोग से की गयी. स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभायी और नदी संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. एसडीएम ने उनके योगदान की सराहना की. वहीं मेराल क्षेत्र में भी सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग लगातार पांचवें दिन जारी रही. प्रभारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों के सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाया गया. एसडीएम ने कहा कि आपन सरस्वतिया अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है. नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने में जनसहभागिता जरूरी है. गढ़वा और मेराल दोनों क्षेत्रों में लोगों का स्वस्फूर्त सहयोग इस बात का प्रमाण है कि समाज अपनी प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए आगे आ रहा है. उन्होंने अभियान में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola