खिलौने और स्नैक्स पाकर खिल उठे जरूरतमंद बच्चों के चेहरे, लियो क्लब ने बांटी खुशियां
प्रोजेक्ट बचपन से बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान | Prabhat Khabar Network
लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम ने प्रोजेक्ट बचपन के तहत जरूरतमंद बच्चों को खिलौने और स्नैक्स बांटे। बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने के लिए यह सराहनीय पहल की गई।
गढ़वा : लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से रविवार को ‘प्रोजेक्ट बचपन’ के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच स्नैक्स और खिलौने बांटे गये. खिलौने और खाने की सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं.
आपके शहर में
यह सेवा गतिविधि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए, रीजन-4, जोन-बी के अंतर्गत आयोजित की गयी. कार्यक्रम के सेवा चेयरपर्सन लियो राजू कुमार रहे, जबकि कृष्णा मेडिकल, गढ़वा का सहयोग मिला.
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना उद्देश्य
क्लब सदस्यों ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ‘प्रोजेक्ट बचपन’ का मुख्य उद्देश्य है. समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए क्लब की ओर से आगे भी इस तरह की गतिविधियां जारी रखी जायेंगी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष राहुल कुमार साहू, प्रीतम राज, दीपक केशरी, डॉ अभिनीत विश्वास, हर्ष सीटू, प्रतीक राज सोनी, अंश आनंद, नमन केशरी, तुषार कुमार, क्षितिज सोनी और हर्ष कुमार की सक्रिय भूमिका रही. समृद्धि साहू, संस्कार राज, समर्थ केशरी एवं सार्थक केशरी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए