ePaper

भीषण गरमी में सभी सब्जियों के भाव बढ़े

Updated at : 13 Jun 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण गरमी में सभी सब्जियों के भाव बढ़े

भीषण गरमी में सभी सब्जियों के भाव बढ़े

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव में तेजी देखी जा रही है. गर्मी और पानी के अभाव की वजह से सब्जियों का उत्पादन कम हो रहा है. लेकिन बाजार में मांग में तेजी है. पिछले 10 दिनों के अंदर कुछ सब्जियों के भाव में तेजी आ गयी है. वहीं कुछ का भाव स्थिर है. बैंगन पहले 25 रु किलो बिकता था, वह अब 30 रु किलो बिकने लगा है. अदरक पहले डेढ़ सौ रुपये किलो था, वह अब 200 रु प्रतिकिलो हो गया है. शिमला मिर्च पहले 70 अब 100 रुपये, हरी मिर्च पहले 50 अब 100 रु किलो, फूलगोभी पहले 20 अब 40 रु प्रति किलो, पत्तागोभी 20 से बढ़कर 60 रु प्रतिकिलो तथा मूली की कीमत 20 से बढ़कर 40 रु प्रति किलो हो गयी है. वहीं भिंडी 15 से 30, पालक 20 से 30, लौकी 15 से 30, नेनुआ 20 से 30, परवल 35 से बढ़कर 50 तथा झींगी 30 से बढ़कर 40 रु प्रतिकिलो हो गया है. सब्जी विक्रेता राजकुमार ने बताया कि कुछ सब्जियों के दाम स्थिर हैं. इसमें आलू 30, प्याज 25 व टमाटर 30 रु प्रतिकिलो बिक रहा है. किसान जोखू प्रसाद ने बताया कि उन लोगों के सब्जी के पौधे सूख जा रहे हैं. गरमी की वजह से पौधे झुलस जा रहे हैं और उत्पादन में भी कमी आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola