पोषण माह में गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता संदेश, मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर जोर

Updated:
विज्ञापन

पोषण माह में आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कांडी प्रखंड में आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण पर जोर देना है. इस पहल से ग्रामीणों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

कांडी. 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कांडी प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह की थीम ‘हमारा आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है.

विज्ञापन

कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया. ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता, बच्चों की नियमित देखभाल और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गयी.

बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुन ने कहा कि स्वस्थ मां और बच्चे के लिए संतुलित पोषण जरूरी है. उन्होंने सेविकाओं से ग्रामीण परिवारों तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाएं मौजूद रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola