गढ़वा के महावराह पीठ में श्रद्धा और भक्ति का संगम, लोलार्क षष्ठी पर हुआ संकीर्तन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री सर्वेश्वरी समूह के महावराह पीठ में पूज्य बाबा कीनाराम जी की लोलार्क षष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस भक्तिमय आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती और संकीर्तन कर पुण्य लाभ कमाया.

विज्ञापन

गढ़वा. श्री सर्वेश्वरी समूह के महावराह पीठ (मरहटिया आश्रम) में गुरुवार को पूज्य बाबा कीनाराम जी की लोलार्क षष्ठी पर्व पूरे भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर की सफाई, पूजा-अर्चना, आरती एवं सफल योनि पाठ संपन्न हुआ.

विज्ञापन

इसके बाद सूक्ष्म प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने राम कीना कथा का पाठ सुना.प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने निर्माणाधीन गुरु गृह की परिक्रमा कर स्वयं को धन्य माना. आयोजन में स्थानीय माताओं एवं युवाओं ने प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को कराया. वहीं बाहर से पहुंचे भक्तों ने भी आयोजन में सहभागी बनकर सभी का मनोबल बढ़ाया.

कार्यक्रम में गढ़वा, पंचपड़वा, दूबे मरहटिया एवं नेनुआ स्थित प्रार्थना गृह के श्रद्धालुओं के अलावा रांची से डॉ. शशांक एवं बैजनाथ नारायण सहित अन्य भक्त शामिल हुए. शाम की आरती के बाद करीब दो घंटे तक संकीर्तन हुआ, जिसके साथ लोलार्क षष्ठी पर्व का समापन हुआ.

आश्रम की ओर से शाखा उपाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ द्विवेदी ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola