चिनिया थाना के नये प्रभारी बने शेखर कुमार सिंह, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

चिनिया थाना प्रभारी ने संभाला प्रभार, अपराध व अवैध धंधों पर रोक की प्राथमिकता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चिनिया थाना में नए प्रभारी के रूप में शेखर कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध व अवैध धंधों पर प्रभावी रोक लगाने को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है.

विज्ञापन

चिनिया. चिनिया थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में शेखर कुमार सिंह ने बुधवार को प्रभार ग्रहण किया. इससे पूर्व थाना प्रभारी रहे बीकू कुमार रजक को गढ़वा पुलिस केंद्र भेज दिया गया है.प्रभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस-जनता संबंध को और मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध और अवैध धंधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस तत्परता से काम करेगी.उन्होंने कहा कि चिनिया पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी.

छोटी-छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी समस्या का पुलिस के प्रति नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े. किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगी. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस को सहयोग देने की अपील की, ताकि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर परिणाम मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola