तालाब में डूब रही बच्ची को बचाने गया व्यक्ति भी डूबा, दोनों की मौत
तालाब में डूब रही बच्ची को बचाने गया व्यक्ति भी डूबा, दोनों की मौत
धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव के तेनुवाही टोले के दो लोगों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. घटना सोमवार की शाम लगभग सात बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार स्व कमलेश कोरवा की दो वर्षीय बेटी खुशी कुमारी अपने घर के पास के खेलने के क्रम में तालाब में डूब गयी. उसे बचाने के लिए तालाब में उतरे मनबोध कोरवा का पुत्र जोधू कोरवा (41वर्ष) भी बच्ची को बचाने के क्रम में गहरे पानी में डूब गया. बताया गया कि उसे तैरना नहीं आता था. इस कारण उसकी भी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण जुटे और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना धुरकी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से टोले में मातम छा गया है. बताया गया कि दोनों मृतक आदिम जनजाति समुदाय के थे. उनका परिवार काफी निर्धन है. मृतक बच्ची के पिता कि दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है. बच्चों को उसकी मां ही संभालती थी. इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों मृतक के परिजन काफी मर्माहत है. ग्रामीणों के सहयोग दोनों शव का दाह संस्कार किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए