मंत्री के कुशासन से त्राहिमाम कर रही है जनता : सत्येंद्र नाथ

Updated:
विज्ञापन

मंत्री के कुशासन से त्राहिमाम कर रही है जनता : सत्येंद्र नाथ

विज्ञापन

शनिवार को गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा शहरी क्षेत्र, ग्रामीण इलाका और रंका प्रखंड के विभिन्न गांवों के काफी संख्या में लोग झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये. अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनडीए प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी सहित अन्य नेताओं ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया. मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन रही है. जनता झामुमो की हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है. झारखंड में हेमंत और गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कुशासन से जनता त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने कहा कि गरीब अपनी जमीन की ऑनलाइन इंट्री कराने के लिए अंचल कार्यालय में भटक रहे हैं. लेकिन बिना रिश्वत का अंचल में कोई काम नहीं होता है. बालू निशुल्क दिया जायेगा : उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने राज्य के विकास को लेकर अभी से खाका तैयार कर लिया है. सरकार बनने के साथ ही पहली कैबिनेट में राज्य में खाली पड़े पदों को भरने के अलावा युवाओं के पक्ष में काम करने की पहल होगी. स्थानीय लोगों को बालू निशुल्क दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गत पांच वर्ष के दौरान सभी तरह के भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जायेगा. पार्टी में शामिल लोग : इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में पंकज कुमार, सुधांशू कुमार, क्रिश केशरी, सूरज पटेल, प्रिंस कुमार, नीरज चौहान, राजन कुमार, सृजन केशरी, आलोक सोनी, हनी सोनी, शिवम कश्यप, सत्यम कुशवाहा, विद्यार्थी चौधरी, प्रिंस कुमार, कुंदन कुमार, कुलदीप कुमार व रविकांत गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola