हरिहरपुर: परवेज आलम ने संभाला हरिहरपुर ओपी प्रभारी का पदभार
हरिहरपुर ओपी | Prabhat Khabar Network
परवेज आलम ने गुरुवार को हरिहरपुर ओपी के नए प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला. उन्होंने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है.
हरिहरपुर. पुलिस अधीक्षक द्वारा किये गये पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के बाद परवेज आलम ने गुरुवार को हरिहरपुर ओपी के नये प्रभारी के रूप में योगदान दिया. ओपी के पुलिस जवानों एवं स्थानीय लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.
पदभार संभालने के बाद परवेज आलम ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ लंबित मामलों का निष्पादन किया जायेगा. आम लोगों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी.
ज्ञात हो कि पूर्व ओपी प्रभारी नसीम अंसारी का स्थानांतरण पुलिस केंद्र, गढ़वा कर दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए