अभिभावक बच्चों को मेहनत के लिए प्रेरित करें : निदेशक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अभिभावक बच्चों को मेहनत के लिए प्रेरित करें : निदेशक

विज्ञापन

गढ़वा. जीएन कान्वेंट प्लस टू स्कूल में चतुर्थ सावधिक परीक्षा फल प्रकाशन, शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी तथा मातृ-पितृ पूजन सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी, प्राचार्य चंद्र भूषण सिन्हा, उप प्राचार्य बसंत ठाकुर तथा अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. इसके बाद परीक्षा परिणाम की जानकारी अभिभावकों को दी गयी. अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठक का मुख्य उद्देश्य माता-पिता और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चों के पढ़ाई, व्यवहार और सर्वांगीण विकास पर मिलकर काम किया जा सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करने क कहा. इस अवसर पर मातृ-पितृ दिवस भी मनाया गया. छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और बड़ों का पूजन किया. कार्यक्रम का संचालन नीरा शर्मा ने किया. स्वागत भाषण बसंत ठाकुर ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष प्रसाद, वीरेंद्र शाह, खुर्शीद आलम, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, श्वेता कुमारी, वर्षा कुमारी, शिवानी कुमारी, सरिता दुबे, सुनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola