Garhwa News: पंडा नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के बाद केतार के किसानों को सिंचाई और मवेशियों के पानी से राहत

Updated:
विज्ञापन

पंडा नदी का सुन्दर दृश्य | Prabhat Khabar Network

पंडा नदी में आई बाढ़ से केतार क्षेत्र के किसानों की सिंचाई और मवेशियों के पानी की समस्या दूर हो गई है। जानिए कैसे बढ़ा जलस्तर किसानों के लिए वरदान बना।

विज्ञापन

केतार, गढ़वा : लगातार बारिश के बाद पंडा नदी में आयी बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया है. इससे केतार, केतरी, बक्शीपुर, मुकुंदपुर, ताली और परसोडीह गांव के किसानों को राहत मिली है. नदी में पर्याप्त पानी होने से आसपास के खेतों की सिंचाई के साथ मवेशियों के लिए भी पानी उपलब्ध हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय किसानों के अनुसार, बारिश से पहले पंडा नदी में पानी का स्तर काफी कम हो गया था. इससे सिंचाई और मवेशियों के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो रही थी. नदी में बाढ़ आने के बाद जलस्तर बढ़ने से फिलहाल यह परेशानी दूर हो गयी है. आसपास के खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिलने से किसानों को काफी राहत मिली है.

सिंचाई के साथ मवेशियों को भी मिलेगा पानी

ग्रामीणों का कहना है कि पंडा नदी क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख जलस्रोत है. नदी में पर्याप्त पानी रहने से खरीफ फसलों के साथ अन्य कृषि कार्यों में भी सुविधा होगी. वहीं, मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी ग्रामीणों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola