समाज में विभेद पैदा करने वालों के आगे झुकना नहीं चाहिए : मंत्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 9:43 PM

विज्ञापन

समाज में विभेद पैदा करने वालों के आगे झुकना नहीं चाहिए : मंत्री

विज्ञापन

मुहर्रम के मौके पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित की गयी. विभिन्न गावों में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हुए. मुहर्रम इंतजामिया कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम ग्राम दरमी, सिदे, कादरी नगर चमरही, संग्रहे खुर्द, कल्याणपुर, छतरपुर, चरका पत्थर मेराल, बीरबंधा तथा जिला मुख्यालय स्थित कर्बला के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री शामिल हुए. इस दौरान कमेटी के लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, तलवार देकर एवं तीर-धनुष प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि मुहर्रम महीने का हर दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अहम होता है. इस महीने का 10वां दिन बहुत ही खास माना जाता है. इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी. उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन साहब ने अन्याय व बुराई के सामने घुटने नहीं टेके. यदि वे हार मान जाते या समझौता कर लेते, तो आज इस्लाम का वजूद नहीं रहता. उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. अपने हक-अधिकार के लिए हमें बड़ी से बड़ी ताकतों के आगे झुकना नहीं चाहिए. बल्कि आगे बढ़कर अपना हक-अधिकार लेना चाहिए. मंत्री ने कहा कि जो लोग समाज को कमजोर करते हैं, अधर्म के रास्ते पर ले जाते हैं, समाज में विभेद पैदा करते हैं वैसी ताकतों से डटकर मुकाबला करना चाहिए. उन्होंने कहा कि गढ़वा आपसी एकता एवं भाईचारे की मिसाल है. यहां सभी जाति, धर्म के लोग आपस में मिलजुलकर एक-दूसरे के पर्व त्योहार एवं सुख-दुख में हिस्सा लेते हैं.

उपस्थित लोग : मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मिथिलेश पासवान, सोनल पासवान, संजय चौधरी, अनिल पासवान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, साकिर अंसारी, एनुल खान, सुलतान अंसारी, कमालु, सरपरस्त मो. इब्राहिम अंसारी, सदर नौजवान कमेटी के इरफान अंसारी, सदर शमीम अंसारी व शहाबुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola