दो बाइक की टक्कर में एक साढ़ू की मौत, दूसरा घायल
दो बाइक की टक्कर में एक साढ़ू की मौत, दूसरा घायल
रंका थाना क्षेत्र के ठूठा मोड़ के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गया. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक रंका थाना क्षेत्र के अनहर गांव निवासी गोपाल यादव का पुत्र नंदू यादव (40 वर्ष) था. जबकि घायल व्यक्ति छत्तीसगढ़ के विजयनगर चौकी थाना क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी भरोसा यादव का पुत्र उमेश यादव है. उमेश को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि उमेश अपने साढू नंदू के यहां आया था. इसके बाद दोनों एक बाइक से सोमवार की देर शाम बांदू बाजार गये थे. वापस लौटने के क्रम में ठूठा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. इसमें वे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नंदू यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए