नवजात बरामद, प्रसूता की मामी ने साजिश रचकर किया था गायब

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

नवजात बरामद, प्रसूता की मामी ने साजिश रचकर किया था गायब

विज्ञापन

रंका के सीएचसी से नवजात को मृत बताकर किया गया था गायब प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन्म के बाद गायब हुए नवजात को रंका पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने गुरुवार को बच्चे को उसकी असली मां बसंती देवी को सौंप दिया है. बता दें कि बुधवार को बच्चे की मां ने थाने में आवेदन देकर बच्चा चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़िता ने बताया कि प्रसव के बाद वह बेहोश हो गयी. इसी दौरान उसके बच्चे को गायब कर दिया गया. वहीं बच्चे के बारे में पूछने पर एएनएम ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था, जिस कारण उसे फेंक दिया गया. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि भलुआनी गांव निवासी बसंती देवी ने शिकायत की थी कि अस्पताल से उसका बच्चा गायब कर दिया गया है. पुलिस की छानबीन में पता चला कि बच्चा कहीं और नहीं, बल्कि महिला के ही एक रिश्तेदार के पास है. पुलिस ने शाहपुर (चैनपुर) स्थित रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे को गायब करने में महिला की अपनी मामी मंदोदरी देवी का हाथ था. जानकारी के अनुसार, 27 अक्तूबर 2025 को बसंती देवी अपनी मामी के साथ प्रसव के लिए रंका सीएचसी पहुंची थी. प्रसव के बाद मौका पाकर मामी ने नवजात को चुपचाप अपनी बेटी (बसंती की ममेरी बहन) के हवाले कर दिया था. क्या कहते हैं थाना प्रभारी पीड़िता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गयी. जांच में पता चला कि महिला की मामी ने ही अपनी बेटी को बच्चा दे दिया था. पलामू के शाहपुर से बच्चे को बरामद कर मां को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. रवि कुमार केसरी, थाना प्रभारी, रंका

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola