गढ़वा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह योग्य मामलों के त्वरित निपटारे की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा ,l मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

गढ़वा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुलह योग्य मामलों के त्वरित निपटारे की तैयारियों पर चर्चा हुई. सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

गढ़वा: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा जिला वन पदाधिकारी और उत्पाद पदाधिकारी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बैठक में बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा. इस दौरान अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

सुलह योग्य मामलों को चिह्नित करने का निर्देश

न्यायिक पदाधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया, जिनका समाधान आपसी सहमति से किया जा सकता है. संभावित मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस और सूचना भेजने को कहा गया, ताकि वे निर्धारित तिथि को लोक अदालत में उपस्थित हो सकें.

कई तरह के मामलों के निष्पादन पर चर्चा

बैठक में सिविल वाद, आपराधिक मामले, वैवाहिक विवाद, बैंक ऋण, बिजली, दूरसंचार, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद और फॉरेस्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन पर विशेष चर्चा की गयी. अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

रिपोर्ट : पीयूष तिवारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola