हड़ताल पर नहीं, धरना पर हैं मुखिया : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हड़ताल पर नहीं, धरना पर हैं मुखिया : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की गढ़वा इकाई की ओर से सोमवार को उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा गया. इसमें उपायुक्त को 27 अगस्त से शुरू किये गये अपने आंदोलन की जानकारी दी गयी है. आवेदन में सिर्फ धरना पर होने की जानकारी दी गयी है. मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो शरीफ अंसारी के नेतृत्व में डीसी का दिये गये आवेदन में कहा गया है कि मुखिया संघ आयोग का फंड उपलब्ध कराने, पंचायत प्रतिनिधियों को उचित मानदेय उपलब्ध कराने, 30 लाख रु का बीमा कराने,अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने तथा झूठे आरोप लगाकर जनप्रतिनिधियों की बर्खास्तगी बंद करने की मांग को लेकर धरना पर है. उन्होंने कहा कि वे हड़ताल पर नहीं हैं और जनहित का कार्य कर रहे हैं. इस अवसर पर गौतम कुमार यादव, शंभू राम, रामसागर महतो, सुशीला देवी, रामप्रताप साव, बसंत चौबे, हरेंद्र चौधरी, मोसरत जहां व कौशल्या देवी मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola