रेल मंत्री से मिले सांसद ,सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
रेल मंत्री से मिले सांसद ,सौंपा ज्ञापन

सोमवार को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नयी दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की.

विज्ञापन

गढ़वा. सोमवार को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नयी दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो लंबित महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं क्रमशः बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर एवं गया-रफीगंज इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन से संबंधित विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन सौंपा. सासंद श्री राम ने रेल मंत्री को बताया कि वर्ष 2014 से ही दोनों महत्वपूर्ण लंबित रेल परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए प्रयासरत हूं, पलामू संसदीय क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर नयी रेलवे लाइन का शीघ्र कार्यान्वयन हो, यह महत्वपूर्ण परियोजना झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. गया-रफीगंज इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना का शीघ्र कार्यान्वयन किया जाये, यह परियोजना स्वीकृत है लेकिन कम प्राथमिकता के कारण रुकी हुई है. इन दोनों रेल परियोजनाओं को पूर्ण होने से न केवल पलामू के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं बिहार राज्यों के संबंधित जिलों के निवासियों को भी सुविधा होगी. सांसद श्री राम ने बताया कि माननीय रेल मंत्री ने दोनों रेल परियोजनाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निर्माण कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिया. कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण होने से जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी एवं आवागमन सुगम होगा. यह जानकारी सासंद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola