गढ़वा में श्रीराम मंदिर पहुंचे सांसद विष्णु दयाल राम, बालरूप के किये दर्शन

Updated:
विज्ञापन

बालरूप का दर्शन करते हुए सांसद विष्णु दयाल राम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा के सोनपुरवा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के बालरूप के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

गढ़वाः पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा के सोनपुरवा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के बालरूप के दर्शन किये. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

विज्ञापन

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि सोनपुरवा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के बालरूप के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य मिला. उन्होंने इस आध्यात्मिक क्षण को अपने लिए विशेष अनुभूति बताया.

सांसद के मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा. मौके पर अलखनाथ पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- IAS आशीष मोदी के OBC प्रमाणपत्र पर विवाद, DOPT ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola