भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से सांसद विष्णु दयाल राम ने किया संवाद

Updated:
विज्ञापन

जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा में भाजपा नेताओं के साथ जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिया.

विज्ञापन

गढ़वाः क्षेत्र भ्रमण के दौरान पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा परिसदन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न स्थानीय विषयों पर संवाद किया.

विज्ञापन

इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय स्तर से जुड़े विभिन्न मुद्दों से सांसद को अवगत कराया. सांसद विष्णु दयाल राम ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया.

ये भी पढ़ें- Pope Leo XIV से मिले Ranchi के आर्चबिशप विंसेंट आईंद, भारत आने का दिया न्योता

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सेवा और उनके हितों के लिए वे निरंतर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे. मौके पर भाजपा के अलखनाथ पांडेय, सूरज गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola