पीएम मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सांसद ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

मोदी के जन्मदिन पर घरों में जलायें ‘आशीर्वाद का दीया’ : विष्णु दयाल राम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सांसद विष्णु दयाल राम ने लोगों से उनके जन्मदिन पर घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील की है। यह 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है।

विज्ञापन

गढ़वा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना के लिए घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गयी है. सांसद विष्णु दयाल राम ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन

25 वर्ष की राष्ट्रसेवा का किया उल्लेख

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसी अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके लिए मंगलकामना की जाये.

‘जनसेवा ही राष्ट्रसेवा’ का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि ‘जनसेवा ही राष्ट्रसेवा है’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन में लंबा समय देश की सेवा में लगाया है. जन्मदिन के अवसर पर घर-घर दीया जलाना उनके प्रति शुभकामना और आशीर्वाद का प्रतीक होगा.

ये भी पढ़ें: Garhwa News: दुकान मिली थी, अब आगे भी बना ली दुकान! NH-343 पर बढ़ता अतिक्रमण

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

भाजपा की ओर से 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जा रहा है. अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. ‘आशीर्वाद का दीया’ भी इसी अभियान का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: SIR में पैसे मांगने के आरोप से चयनमुक्त हुई सेविका, कोर्ट के आदेश के बाद फिर मिलेगी जिम्मेदारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola