संसाधन मिले तो निखरेगी गांव की क्रिकेट प्रतिभा, बच्चों को मिली किट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमना प्रखंड के सिलीदाग गांव में बच्चों को क्रिकेट किट वितरित की गई. मुखिया अनीता देवी ने कहा कि संसाधनों के अभाव में प्रतिभाएं पिछड़ जाती हैं. खेल सामग्री मिलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा.

विज्ञापन

रमना दिनेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रमना. प्रखंड के सिलीदाग गांव में बुधवार को बच्चों के बीच क्रिकेट सामग्री का वितरण किया गया. मुखिया अनीता देवी ने एसबीआइ फाउंडेशन एवं केजीवीके संस्था की ओर से उपलब्ध करायी गयी क्रिकेट किट बच्चों को दी. किट में बैट, बॉल और विकेट समेत अन्य सामग्री शामिल है.

संसाधन मिलेंगे तो आगे बढ़ेगी प्रतिभा

सामग्री मिलने के बाद बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. इस अवसर पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पाता. खेल सामग्री मिलने से बच्चों को नियमित रूप से क्रिकेट खेलने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Garhwa News: दुकान मिली थी, अब आगे भी बना ली दुकान! NH-343 पर बढ़ता अतिक्रमण

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है. इससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: SIR में पैसे मांगने के आरोप से चयनमुक्त हुई सेविका, कोर्ट के आदेश के बाद फिर मिलेगी जिम्मेदारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola