Garhwa News: दुकान मिली थी, अब आगे भी बना ली दुकान! NH-343 पर बढ़ता अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

NH-343 अतिक्रमण कर बनाई जा रही अतिरिक्त दुकानें | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रंका बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. दुकानदार अपनी आवंटित दुकानों के आगे अवैध निर्माण कर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

रंका से नंद कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रंका बाजार (गढ़वा). गढ़वा एनएच 343 पर मेन रोड में अतिक्रमण कर अतिरिक्त दुकानें बनायी जा रही हैं. दुकानदारों ने इसके लिए किसी प्रकार की कोई शासकीय अनुमति नहीं ली है. जिस स्थान पर दुकानें बनायी जा रही हैं, वहां बाजार समिति द्वारा पहले से दुकान बनाकर दुकानदारों को आवंटित किया गया है.

30 वर्षों से आवंटित हैं बाजार समिति की दुकानें

मेन रोड एनएच किनारे करीब 30 वर्षों से बाजार समिति गढ़वा द्वारा दुकान बनाकर दुकानदारों को आवंटित की गयी है. इन सभी दुकानों में होटल, फल दुकान, पान दुकान, किराना दुकान सहित अन्य दुकानें संचालित हैं. परंतु अब कई दुकानदार अपनी आवंटित दुकानों के आगे बढ़ाकर अतिरिक्त दुकानें बना रहे हैं. इसे अवैध निर्माण बताया जा रहा है.

दुकानदारों ने भी माना, नहीं ली अनुमति

दुकानदार नंदु साव और रुपेश प्रसाद ने बताया कि दुकान के आगे अतिरिक्त दुकान बनाने के लिए किसी भी पदाधिकारी से अनुमति नहीं ली गयी है. अतिरिक्त दुकानें बनने से एनएच 343 पर जाम की स्थिति बन सकती है.

खपरो रोड में भी आगे बढ़ाकर लगायी जाती हैं दुकानें

इसी प्रकार खपरो रोड में दुकानदारों द्वारा बाजार समिति के आवंटित दुकान से बाहर आगे बढ़ाकर दुकान लगायी जाती है. इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड के अधिकारी इसी मेन रोड से हमेशा गुजरते हैं, परंतु अवैध निर्माण अधिकारियों को नहीं दिख रहा है.

बाजार समिति ने कहा, एनएच की जमीन आगे है

जिला पणन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि बाजार समिति की भूमि की मापी कर एनएच छोड़कर मेन रोड में 10 दुकानें बनायी गयी हैं. दुकान बनाकर वहां स्थानीय लोगों को दुकान आवंटित कर दिया गया है. बाजार समिति की दुकान के आगे एनएच की सरकारी भूमि है.

ये भी पढ़ें: SIR में पैसे मांगने के आरोप से चयनमुक्त हुई सेविका, कोर्ट के आदेश के बाद फिर मिलेगी जिम्मेदारी

सीओ बोले, जांच कर होगी कार्रवाई

सीओ शिवपूजन तिवारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर दुकानें बनाकर अतिक्रमण करना गैरकानूनी कार्य है. जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 47 मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप, कामत में भड़का आक्रोश, प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola