विधायक ने जन संपर्क कर वोट देने की अपील की

Updated:
विज्ञापन

विधायक ने जन संपर्क कर वोट देने की अपील की

विज्ञापन

डालटनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया ने शनिवार को बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड के मदगड़ी च, संगाली, सेमरखांड़, बहेरा खांड़, बोडरी, परसवार, टेहरी, बरकोल, काला खजुरी, बाड़ी खजुरी, गोठानी, मुटकी, उगरा व टेंगारी में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने एक बार फिर से डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए आशीर्वाद के रूप में वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों को गिनाया. उन्होंने कहा कि हमेशा से उपेक्षित रहने वाला क्षेत्र आज विकास के नये आयाम गढ़ रहा है. वहीं अधूरे कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए आप सबका आशीर्वाद एक बार मुझे मिले, इस उम्मीद के साथ आप सबके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं. उन्होंने प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के भ्रमण के बाद बड़गड़ बाजार में जनसंपर्क भी किया. निवर्तमान विधायक आलोक कुमार चौरसिया द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से प्रभावित होकर उनके दौरे के क्रम में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola