विधायक भानु ने किया दो पुल का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

विधायक भानु ने किया दो पुल का शिलान्यास

विज्ञापन

केतार प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने 12.50 करोड़ की लागत से दो पुल निर्माण का शिलान्यास वृद्ध के हाथों कराया. इनमें प्रखंड के केतार-कांडी पथ पर पथ निर्माण विभाग से धोबनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं दूसरा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से ग्राम चौरा में महुलनिया टोला के पास पंडा नदी पर उच्च स्तरीय पुल शामिल है. मौके पर भानु ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी हमने विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मैंने परिवार के दो सदस्य को खो दिया है. अब वे चुनाव में नहीं हैं. उनकी जगह आप सभी को मेरा पिता एवं मेरा भांजा बनकर गांव में घूम-घूम कर उनकी कमी को पूरा करना है, ताकि लाल साहब के सपनों का क्षेत्र बनाया जा सके. मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, प्रमोद शुक्ला, मुखिया मूंगा साह, लालू ठाकुर व गौरव सिंह उपस्थित थें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola