बारिश से मध्य विद्यालय पुरेगाड़ा बना तालाब, चापाकल भी डूबा

Updated:
विज्ञापन

बारिश से मध्य विद्यालय पुरेगाड़ा बना तालाब, चापाकल भी डूबा

विज्ञापन

रंका प्रखंड के पुरेगाड़ा में मंगलवार को सुबह दो घंटे तक लगातार हुई बारिश से उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर तालाब बन गया. बारिश का पानी क्लास रूम में भी घुस गया. क्लास रूम में पानी भर जाने से बच्चों को काफी परेशानी हुई. भारी बारिश से पूरे स्कूल परिसर में पानी भर गया तथा वहां लगा चापाकल भी पानी में डूब गया. बच्चे मध्याह्न भोजन के बाद इसी चापाकल से पानी पीते हैं. अब उन्हें प्यासे रहने या गंदा पानी पीने की मजबूरी हो गयी है. गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी बरसात का पानी विद्यालय परिसर में घुस गया था. उस समय भी बच्चे मध्याह्न भोजन खाकर स्कूल परिसर में जमा बरसात के पानी से बर्तन साफ करते नजर आये थे. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि चहारदीवारी नहीं होने के कारण बरसात का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है. यह स्कूल रंका-रमकंडा मार्ग से सटा है. सड़क बन जाने के बाद सड़क स्कूल परिसर से ऊंची हो गयी है. इस कारण बरसात का पानी बाहर निकलना बंद हो गया है. पानी निकासी की कोई जगह नहीं बची है. इससे विद्यालय परिसर तालाब बन जाता है. जब तक पानी नहीं सूख जाता तबतक बच्चों व शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने के कारण बारिश होने पर खेतों का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जा रहा है. उन्होंने कहा कि विभाग से चहारदीवारी बनाने की मांग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola