गढ़वा: सांप के डसने से अधेड़ की हालत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के भीखही गांव में 55 वर्षीय राजकुमार चौधरी को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सांप के काटने के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के भीखही गांव निवासी मल्लू चौधरी के पुत्र 55 वर्षीय राजकुमार चौधरी को शुक्रवार की शाम सांप ने दाहिने पैर में डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी वाहन से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

बताया गया कि राजकुमार चौधरी अपने घर से निकलकर गांव में ही तहले नदी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक विषैले सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola