यूजीसी कानून के समर्थन में एसटी एससी ओबीसी का मार्च
यूजीसी कानून के समर्थन में एसटी एससी ओबीसी का मार्च
प्रतिनिधि भवनाथपुर यूजीसी कानून के समर्थन में भवनाथपुर में एसटी, एससी व ओबीसी समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने नये यूजीसी कानून को लागू करने की मांग की. प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी चौक से की गयी. इसके बाद बाजार में पैदल मार्च निकाला गया. मार्च ब्लॉक मोड़ तक गया और वहां से वापस लौटा. चूड़ीदार मोहल्ला के पास मार्च सभा में तब्दील हो गया. इसके पूर्व लोगों ने यूजीसी कानून लागू करो, हमारी मांगे पूरी करो आदि के नारे लगाये. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे पास भी समाज बराबरी का अधिकार है, जो हमें मिलना चाहिए. भाजपा सरकार ने जैसे ही यूजीसी कानून में ओबीसी को जोड़ा वैसे ही अन्य लोगों के पेट में दर्द होने लगा और सुप्रीम कोर्ट जाकर फिलहाल कानून रोकवाने का काम किया है, लेकिन हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि हर हाल में यह कानून लागू होना चाहिए. इसके लिए हमें जो करना पड़ेगा हम करने को तैयार हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता सोना किशोर यादव ने की. इस अवसर पर लल्लू राम, जिप सदस्य शर्मा रजनी, दयानंद सोनी, सुरेश गुप्ता,वरूण विहारी यादव, दिपक वर्मा, मनोज यादव, नितिश गुप्ता, दयानंद प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए