भवनाथपुर में जेके टायर की एजेंसी शुरू, अब टायर खरीदने के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

Updated:
विज्ञापन

टायर एजेंसी का फिता काट कर शुभारंभ करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भवनाथपुर के बुका में महादेव इंटरप्राइजेज का उद्घाटन हुआ. यह प्रतिष्ठान जेके टायर की एजेंसी के साथ ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा प्रदान करेगा. अब स्थानीय ग्राहकों को टायर खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

भवनाथपुर. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के बुका स्थित में रोड में महादेव इंटरप्राइजेज का शुभारंभ किया गया. प्रतिष्ठान में पूजा-अर्चना के बाद कन्हाई यादव एवं रामकरण रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

संचालक गुड्डू यादव (अजीत ट्रेडर्स) ने बताया कि प्रतिष्ठान में जेके टायर की एजेंसी उपलब्ध करायी गयी है. इससे भवनाथपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को टायर खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण टायर उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जायेगा.

मौके पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, पूर्व प्रखंड प्रमुख रीता देवी, सोना किशोर यादव, राजेश गुप्ता, विवेक सिंह, रवि विश्वकर्मा, सुरेश साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola